हवा और सूरज

March 26, 2025

एक बार हवा और सूरज में बहस छिड़ी। हवा ने कहा मैं तुमसे अधिक बलवान हूँ। सूरज ने कहा नहीं, मैं तुमसे अधिक बलवान हूँ। उसी समय वहीं से एक आदमी जा रहा था। उसने एक शॉल लपेटी हुई थी। हवा ने उस आदमी की ओर देखकर कहा कि जो भी आदमी के शरीर के ऊपर से शॉल को अलग कर देगा, वही अधिक बलवान होगा!

सूरज ने हवा की बात मान ली। हवा ने पहले पहल की। हवा ने अपनी पूरी ताकत लगा दी। शॉल को चीरने में कितना हवा तेज चलने के कारण उस आदमी ने और जोर से शॉल को पकड़ लिया। हवा कुछ न कर पाई। अब सूरज की बारी आई। सूरज मुस्कराते हुए गर्म होने लगा। आदमी ने भी मुस्कराते हुए सूरज की गर्मी को महसूस किया और जल्द ही शॉल को अपने से थोड़ा अलग कर दिया। अब सूरज ने और मुस्कराते हुए अपनी गर्मी तेज की। गर्मी तेज होने के कारण आदमी को अब शॉल की जरूरत नहीं थी। उसने मुस्कराते हुए अपनी शॉल को जमीन पर फेंक दिया। इस प्रकार सूरज को अधिक बलवान सिद्ध किया।